कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब : सचिन पायलट व दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा
Pushpendra Chaturvedi
रायपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे शहर में कांग्रेसजनों की हुंकार गूंजती रही।
कार्यक्रम में AICC महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मनरेगा में संशोधन, अफीम के अवैध कारोबार, एलपीजी गैस संकट, धान खरीदी में भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, बिजली दरों में वृद्धि और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सीडब्ल्यूसी सदस्य ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव एस. संपत कुमार, जरीटा लैटफ्लांग एवं विजय जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ओबीसी विभाग में नियुक्त जिला अध्यक्षों को विमल साहू ने दी बधाई, संगठन मजबूत होने की जताई उम्मीद
गुढ़ियारी में स्व. मेघराज साहू के दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे समाजजन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू की भागीदारी, नवाचार और नेतृत्व से जीता दिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्याम बिहारी जायसवाल की पारिवारिक भेंट, बेटी के विवाह का दिया निमंत्रण
गिधपुरी के महामाया शीतला मंदिर में हवन-पूजन सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की
डोंगरगांव के मां कर्मा भवन में साहू समाज द्वारा 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर अमेठी ARO व स्कूल फीस असमानता के मुद्दे उठाए
एआईसीसी ने असम चुनाव 2026 हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए, विनोद वर्मा शामिल, अंजलि साहू व विमल साहू ने जताई खुशी
आईएएस रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, प्रदेशभर में बधाइयों की लहर