बड़ी खबरें
ओबीसी विभाग में नियुक्त जिला अध्यक्षों को विमल साहू ने दी बधाई, संगठन मजबूत होने की जताई उम्मीद गुढ़ियारी में स्व. मेघराज साहू के दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे समाजजन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू की भागीदारी, नवाचार और नेतृत्व से जीता दिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्याम बिहारी जायसवाल की पारिवारिक भेंट, बेटी के विवाह का दिया निमंत्रण गिधपुरी के महामाया शीतला मंदिर में हवन-पूजन सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की डोंगरगांव के मां कर्मा भवन में साहू समाज द्वारा 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर अमेठी ARO व स्कूल फीस असमानता के मुद्दे उठाए एआईसीसी ने असम चुनाव 2026 हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए, विनोद वर्मा शामिल, अंजलि साहू व विमल साहू ने जताई खुशी आईएएस रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, प्रदेशभर में बधाइयों की लहर
Trending

अहिल्दा में भागवत कथा सप्ताह भक्ति संग संपन्न : अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

ADMIN

2 months ago 125 views
अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

अहिल्दा-लवन (बलौदाबाजार)।

आदर्श ग्राम अहिल्दा के वर्मा पारा दाऊ बाड़ा में 28 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय वातावरण में कथा श्रवण का लाभ लिया।

कथा वाचन श्रीधाम चित्रकूट की प्रसिद्ध कथावाचिका साध्वी सुश्री देवीजया गौतम द्वारा किया गया, जिन्होंने श्रीमद् भागवत के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विमल साहू, जिला भाजपा महामंत्री विजय यदु सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में श्री ओम प्रकाश श्रीमती राजकुमारी साहू, श्री नरेश श्रीमती माधुरी साहू, श्रीमती कुसुम राज कपूर साहू, श्री दोलाराम श्रीमती राम साहू, मुकेश श्रीमती कमला साहू, चंद्र विजय श्रीमती गुलाब्बई सेन, रामायण श्रीमती गायत्री साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन समिति में संरक्षक श्री छबिलाल साहू, अध्यक्ष श्री माधुराम वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नरेश साहू, कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, सचिव श्री महेश साहू, सहसचिव श्री घनश्याम तथा उपकोषाध्यक्ष श्री मुकेश साहू सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा सहयोगी सदस्यों में श्री रतनलाल, अरुण कुमार, विजय यदु, राजकुमार, मूलचंद सेन, रामेश्वर, प्रेमकुमार, शिव साहू, गिरिश साहू, डोलाराम, हेमलाल वर्मा, कमलेश साहू, गंगकुमार, हेमनिवास, रामकुमार, अनिल वर्मा, गोविंद, परसराम, पंचराम साहू, बन्नू साहू, जितेन्द्र साहू, जोगेश, हारिका वर्मा, राजेश साहू, युवराज साहू, गोविंद जानिवाला, डॉ. रामायण, हेमलाल साहू, जगत राम साहू सहित अनेक ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

पूरे सप्ताह भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान एवं कथा प्रवचन के माध्यम से गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। संस्कार सामाजिक संगठन एवं समस्त ग्रामवासी अहिल्दा तथा आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें