बड़ी खबरें
ओबीसी विभाग में नियुक्त जिला अध्यक्षों को विमल साहू ने दी बधाई, संगठन मजबूत होने की जताई उम्मीद गुढ़ियारी में स्व. मेघराज साहू के दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे समाजजन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू की भागीदारी, नवाचार और नेतृत्व से जीता दिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्याम बिहारी जायसवाल की पारिवारिक भेंट, बेटी के विवाह का दिया निमंत्रण गिधपुरी के महामाया शीतला मंदिर में हवन-पूजन सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की डोंगरगांव के मां कर्मा भवन में साहू समाज द्वारा 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर अमेठी ARO व स्कूल फीस असमानता के मुद्दे उठाए एआईसीसी ने असम चुनाव 2026 हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए, विनोद वर्मा शामिल, अंजलि साहू व विमल साहू ने जताई खुशी आईएएस रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी, प्रदेशभर में बधाइयों की लहर
Trending

ओबीसी विभाग में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर बधाई : ओबीसी विभाग में नियुक्त जिला अध्यक्षों को विमल साहू ने दी बधाई, संगठन मजबूत होने की जताई उम्मीद

ADMIN

2 weeks ago 164 views
ओबीसी विभाग में नियुक्त जिला अध्यक्षों को विमल साहू ने दी बधाई, संगठन मजबूत होने की जताई उम्मीद

रायपुर, 20 मई 2026।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विमल साहू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियुक्त किए गए नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकारों और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध रही है। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदेशभर में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कांग्रेस की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचेगी।

विमल साहू ने अपने गृह जिला बलौदा बाजार के नवनियुक्त शहर जिला अध्यक्ष गणेश शंकर साहू एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामचंद्र पटेल की नियुक्ति पर विशेष हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का लंबे समय से संगठन में सक्रिय योगदान रहा है और उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अध्यक्ष समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

विमल साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाना है तथा ओबीसी वर्ग की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना पार्टी की प्राथमिकता है।

अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें